ग्राम स्तरीय खान श्रमिको के कलेक्टिव सदस्यो के साथ बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


करौली: डांग विकास संस्थान करौली द्वारा ग्राम स्तरीय खान श्रमिको व कलेक्टिव सदस्यो के साथ एक दिवसीय बैठक का आयोजन संस्थान कार्यालय बरखेडा करौली में किया गया। डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया की संस्थान जिले के करौली, मासलपुर, मंडरायल, हिण्डौन ब्लॉक के 175 खनन बाहुल्य गांवो व खनन को मॉडल खान विकसित करने हेतु खनन श्रमिकों के साथ काम कर रही है। संस्था द्वारा ग्राम स्तरीय कलेक्टिव बनाए उन सभी सदस्यों के प्रतिनिधियों की सामुहिक बैठक कर श्रम कानूनों, व्यावसायिक, स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबन्ध व मजदूरी संहिता के बारे में खान श्रमिको को विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए खान मजदूर के लिए बनाए गए खान कल्याण मंडल बोर्ड के क्रियान्वयन हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा द्वारा बताया कि खान श्रमिको को सामूहिक प्रयास कर अपनी पहचान स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी, दुर्घटना बीमा, सुरक्षित खनन, कार्य स्थल पर सुविधाएं, न्यूनतम मजदूरी पर जानकारी दी गई। कार्य हेतु कोई भी सिलिकोसिस नामक जानलेवा बीमारी के बचाव हेतु संस्था द्वारा करौली टांकी टूल का निर्माण किया, जिसके उपयोग से सिलिकोसिस बीमारी से बचाव किया जा सकेगा। बैठक गांव स्तरीय सदस्यों के साथ जिला स्तरीय कलेक्टिव का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में चुरियाकी, रतियापुरा, भांकरी, कोसरा, सौरया, डरूआपुरा, देवानपुरा, गढ़ी का गांव, छाबर, ससेडी, मरोना, बालियान पुरा से 40 खान श्रमिको ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा, विक्रम सिंह जाटव, विक्रम सिंह गुर्जर, भगत सिंह जाट, नेकराम जाटव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!