रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): ग्राम पंचायत पहाड़पुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एक जरूरतमंद परिवार के लिए राहत और खुशी का कारण बना। शिविर के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थी तुलसाराम को उनकी भूमि का स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया, जिससे वर्षों से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान हो गया। तुलसाराम ने बताया कि भूमि पर लंबे समय से उनका कब्जा होने के बावजूद पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें कई प्रकार की प्रशासनिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक से ऋण प्राप्त करने तथा अन्य आवश्यक कार्यों में उन्हें बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण सेवा शिविर में उन्होंने अपनी समस्या शिविर प्रभारी के समक्ष रखी। शिविर प्रभारी के निर्देश पर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तत्परता से आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी की और मौके पर ही स्वामित्व योजना के तहत भूमि का पट्टा जारी कर उन्हें सौंप दिया। पट्टा मिलने के बाद तुलसाराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी भूमि का वैधानिक स्वामित्व सुनिश्चित हो गया है। इससे भविष्य में वे विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण तथा अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं।
सफलता की कहानी: ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि का पट्टा मिलने से तुलसाराम को मिली राहत
By -
July 14, 2026
0
Tags: