रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): ग्राम पंचायत चितरोड़ी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शिविर के दौरान वर्षों से लंबित संयुक्त भूमि खातों के बंटवारे की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। राजस्व अधिकारियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए किसान अजबाराम सहित अन्य काश्तकारों की कृषि भूमि का विधिवत बंटवारा कर अलग-अलग जमाबंदी दस्तावेज जारी किए। लाभार्थी किसानों ने बताया कि संयुक्त खातों के कारण उन्हें बैंक ऋण लेने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब अलग-अलग जमाबंदी मिलने से वे सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे और कृषि संबंधी कार्यों में भी सुविधा होगी। किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान एक ही दिन में शिविर के माध्यम से हो गया, जिससे उनका समय और धन दोनों की बचत हुई। उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। इस पहल से क्षेत्र के किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है।
सफलता की कहानी: भूमि बंटवारे से किसानों को मिली बड़ी राहत, वर्षों पुरानी समस्या का शिविर में हुआ समाधान
By -
July 14, 2026
0
Tags: