फोर्टी ने किया ट्रक ऑपरेटर्स के आंदोलन का समर्थन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): फैडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) ने वीएलटीडी (व्‍हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस) की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के ट्रक ऑपरेटर्स की ओर से की जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि वीएलटीडी की डिवाइस की उपलब्‍धता के बिना ही इसे अनिवार्य करने से बाजार में डिवाइस की कालाबाजारी शुरु हो गई। यह डिवाइस नहीं लगने के कारण ट्रकों को फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे और फिटनेस प्रमाण पत्र के अभाव में ट्रक ऑपरेटर्स से ई-डिटेक्‍शन चालान के रूप में मोटी राशि वसूली जा रही है। फोर्टी की ओर से सरकार से अपील की जाती है कि ट्रक ऑपरेटर्स देश और प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था की धुरी हैं। कडी मेहनत और जोखिम के साथ ये माल की आवाजाही से बाजार और उपभोक्‍ता के बीच डिमांड और सप्‍लाई सिस्‍टम को पूरा करते हैं। इन्हें सरकार के प्रोत्‍साहन की आवश्‍यकता होती है, इसलिए इनकी जो भी मांग है, उस पर गंभीरता से विचार कर समस्‍या का समाधान करना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!