शहर के नाले कचरे से लबालब: बारिश में सड़कों पर आएगा कचरा और लाएगा बीमारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): शहर के वार्ड नंबर 3 की ये तस्वीर बीमारी को बुलावा दे रही है। नाले की तस्वीर जो देखकर कोई भी दंग रह जाए। नाला पूरी तरह प्लास्टिक, पन्नी, थैले और घरेलू कचरे से भरा पड़ा है। हरियाली के बीच कचरे का ये ढेर न सिर्फ बदबू फैला रहा है बल्कि बीमारियों को भी न्योता दे रहा है।

*क्या दिख रहा है तस्वीर में*

दौसा शहर के वार्ड नंबर 3 के सड़क के किनारे बना ये नाला कचरे से अटा पड़ा है। बोतलें, पॉलिथीन, खाने के पैकेट और अन्य कचरा इस कदर जमा है कि पानी की निकासी पूरी तरह ठप है। आसपास झाड़-झंखाड़ भी उग आए हैं। नाले के पास पक्की सड़क के डिवाइडर पर भी जंगली पेड़ों से डिवाइडर ही नजर नही आ रहा। जहां कॉलोनीवासियों और शहर के लोगो का आए दिन आना-जाना लगा रहता है।

*लोगों का सवाल: सैलेरी किस बात की*

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद को हर माह सफाई के नाम पर सरकार से मोटी सैलेरी मिलती है, फिर भी नालों की हालत ये है। टैक्स भी देते हैं और गंदगी भी झेलते हैं, ये कहना है वहां से गुजरने वाले लोगों का।

*बारिश के बाद हालात और बिगड़ेंगे*

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि नाला जाम होने की वजह से सारा कचरा सड़कों पर आ जाएगा। नतीजा: जलभराव, ट्रैफिक जाम और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा। यही स्थिति पूरे दौसा शहर मे देखी जा सकती है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!