नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): ग्राम पंचायत बामनवास कांकड़ के तुलसी वाला गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर वन विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को निरस्त करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि बाघ रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग की नाकामी को छिपाने के लिए विभाग ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से गुरुवार देर रात करीब 150 ग्रामीणों के खिलाफ नारायणपुर थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, जो पूरी तरह निराधार है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्दोष लोगों को मुकदमे में शामिल कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए झूठे मुकदमे को निरस्त करने तथा दोषी वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बामनवास प्रशासक गणेश जाट, एडवोकेट समीक गंगावत, प्रशासक भागीरथ सैनी, मुकेश गुर्जर, कमलेश चौहान, पायलेट, मुखराम, छोटूराम, कानाराम, लीलाराम, रामवतार, यादराम, रोशन, कालूराम, यादराम चंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
तुलसी वाला के ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
By -
July 17, 2026
0
Tags: