बागोड़ा और सायला में जन जागरूकता बैठकें आयोजित, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस निति के तहत महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राज. जयपुर के निर्देशानुसार एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्थापना दिवस 15 जुलाई 2026 के उपलक्ष मे मांगीलाल राठौङ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा बागोङा मे ग्राम पंचायत सभागार एवं सायला मे तहसील परिसर मे स्थित कॉन्फ्रेस हॉल मे जन जागरुकता बैठक का आयोजन किया गया। उक्त जन जागरुकता बैठक मे राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस निति के तहत भ्रष्टाचार को जङ से खत्म करने एवं आमजन को भ्रष्टाचार से मुक्त करने हेतु राजकीय कार्यालयों/उपक्रमों/स्वायात्ति संस्थानों/निगम तथा किसी भी लोक-सेवक द्वारा आमजन के जायज कार्य को करने की एवज मे रिश्वत राशि की मांग करने पर एसीबी मुख्यालय राज. जयपुर की हेल्प लाईन नंबर 1064 एवं वाट्सअप नंबर 9413502834 पर अधिक से अधिक शिकायत दर्ज करवाकर भ्रष्ट लोकसेवकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करवाने हेतु समझाईस की गई तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले व अपने पद का किसी भी रुप मे दुरुपयोग करने वाले भ्रष्ट लोकसेवकों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया के बारे मे अवगत करवाया गया। बागोङा एवं सायला मे आयोजित बैठक मे कस्बे के मौजिज व्यक्ति, व्यापारिक वर्ग सहित आमजन सम्मलित हुए। उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी अधिकारी/कर्मचारीयों के विरुद्ध अधिक से अधिक हेल्प लाईन पर शिकायत दर्ज करवाकर प्रभावी कार्यवाही हेतु अवगत करवाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!