सफलता की कहानी: बेटी जन्मोत्सव ने दिया बेटियों के सम्मान का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा की ग्राम पंचायत खानपुर (जसवंतपुरा) में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, चिकित्सा, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं प्रदान की गईं तथा ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर समाधान कर आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृतियां जारी की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत खानपुर में आयोजित बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं एवं उनके परिवारों का सम्मान किया गया। अधिकारियों ने परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं की शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं समान अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया। साथ ही समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी बेटियों को परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके संरक्षण एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बेटी जन्मोत्सव जैसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हो रही है तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को नई गति मिल रही है। यह पहल बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!