देव नगरी दांतवाड़ा स्थित श्री हिंगलाज हॉर्स हाउस स्टड फार्म का किया अवलोकन, घोड़ों की विभिन्न नस्लों की ली जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0
रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): देव नगरी दांतवाड़ा स्थित श्री हिंगलाज हॉर्स हाउस स्टड फार्म का रानीवाड़ा माहेश्वरी समाज के तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मदन माहेश्वरी ने दौरा किया। इस दौरान उनके साथ प्राचीन शक्तिपीठ हिंगलाज माता के अनन्य उपासक भीमाराम देवासी भी मौजूद रहे। फार्म पहुंचने पर प्राचीन शक्तिपीठ हिंगलाज माता के उपासक भीमाराम देवासी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्टड फार्म में पाले जा रहे विभिन्न नस्लों के घोड़ों एवं घोड़ियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां देश की कई उत्कृष्ट नस्लों के घोड़ों का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है। इनकी देखभाल आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से की जाती है, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। दौरे के दौरान मदन माहेश्वरी ने फार्म का अवलोकन करते हुए अलग-अलग नस्लों के आकर्षक एवं प्रशिक्षित घोड़ों को नजदीक से देखा तथा उनके स्वभाव, प्रशिक्षण और पालन-पोषण की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने एक सुंदर घोड़ी के साथ सेल्फी भी ली, जो आकर्षण का केंद्र रही।
मदन माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे स्टड फार्म न केवल श्रेष्ठ नस्लों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि पशुपालन और अश्व पालन के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा भी दे रहे हैं। उन्होंने उपासक भीमाराम देवासी द्वारा घोड़ों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। दौरा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अश्व प्रेम, पशु संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति में घोड़ों के महत्व पर भी चर्चा की गई। यह भ्रमण घुड़सवारी एवं अश्व पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!