एक पौधा, अनेक उम्मीदें: निवाई मंडी परिसर से गूंजा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में प्रेरणादायी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडी सचिव कमल किशोर सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके नियमित संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडी सचिव कमल किशोर सोनी ने कहा कि बदलते पर्यावरणीय हालात और बढ़ते प्रदूषण के बीच पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि "पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी मजबूत नींव हैं।" उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाएं, तभी पौधरोपण अभियान सार्थक होगा। कार्यक्रम में मंडी प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सहायक सचिव सुरेन्द्र सिंह चंदेल, सूचना सहायक अनुज गुर्जर, वरिष्ठ लिपिक शीला देवी राजपूत, पर्यावरण प्रेमी मूलचंद सैनी, कम्प्यूटर ऑपरेटर तल्हा खान, विधि सलाहकार कमल मीणा, लोकेश यादव, नरसी जाट तथा रामराज गुर्जर सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण हितैषी अभियानों को निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि हर नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो धरती को फिर से हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!