पेड पीरियड लीव पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): फोर्टी (FORTI) राजस्थान कार्यालय में Metablitz, FORTI, MHM KIT एवं Eco Enterprise के संयुक्त तत्वावधान में "पेड पीरियड लीव" विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों को दूर करना, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थलों पर महिला हितैषी नीतियों को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। "पेड पीरियड लीव" विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का शुभारंभ एवं स्क्रीनिंग विधायक गोपाल शर्मा, डॉ.अरुण अग्रवाल (एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, FORTI) तथा डॉ.संजीब पाटजोशी, आईपीएस द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्लोबल कैंपेनर सुश्री रंजीता प्रियदर्शिनी, जो इस अभियान की प्रमुख प्रेरक एवं पहलकर्ता हैं, तथा वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह डॉक्यूमेंट्री सुश्री रंजीता प्रियदर्शिनी के प्रेरणादायक अभियान पर आधारित है। फिल्म में दर्शाया गया है कि किस प्रकार उन्होंने भारत में "पेड पीरियड लीव" अभियान की शुरुआत की और इस महत्वपूर्ण विषय को संयुक्त राष्ट्र के मंच तक पहुँचाया, जहाँ उन्हें इस विषय पर अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ। डॉक्यूमेंट्री उनके संघर्ष, जन-जागरूकता अभियान एवं महिला अधिकारों के लिए किए गए निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ओडिशा, कर्नाटक एवं बिहार जैसे राज्यों में पेड पीरियड लीव को लेकर नीतिगत पहल एवं क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ। फिल्म प्रदर्शन के उपरांत आयोजित संवाद सत्र में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा, समान अवसर एवं कार्यस्थलों पर संवेदनशील नीतियों की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान "पीरियड फ्रेंडली सीकर" अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान विधायक गोपाल शर्मा, डॉ.अरुण अग्रवाल, डॉ.संजीब पाटजोशी, आईपीएस, सुश्री रंजीता प्रियदर्शिनी एवं अभिषेक चौधरी द्वारा किया गया। सभी ने समाज में मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर खुलकर संवाद स्थापित करने तथा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

*मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि*

1. गोपाल शर्मा, विधायक
2. डॉ.अरुण अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, FORTI
3. श्रीमती नीलम मित्तल– अध्यक्ष, FORTI Women Wing
4. डॉ.संजीब पाटजोशी, आईपीएस
5. एम.डी.चोपदार, डायरेक्टर, Rajasthan Herbal International Pvt. Ltd.
6. डॉ. अर्चना शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, सामाजिक न्याय एवं कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार
7. सुश्री रंजीता प्रियदर्शिनी, भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्लोबल कैंपेनर
8. गिरिराज गर्ग, उद्योगपति, राजस्थान

*कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ*

* "पेड पीरियड लीव" विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग।
* महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं कार्यस्थलों पर समान अवसरों को लेकर सार्थक संवाद।
* यह डॉक्यूमेंट्री सुश्री रंजीता प्रियदर्शिनी के प्रेरणादायक अभियान पर आधारित है, जिसमें भारत से संयुक्त राष्ट्र तक "पेड पीरियड लीव" की उनकी यात्रा, संघर्ष एवं महिला अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों को दर्शाया गया है। साथ ही ओडिशा, कर्नाटक एवं बिहार में इस विषय पर हुई नीतिगत पहल एवं क्रियान्वयन को भी फिल्म में प्रस्तुत किया गया है।
* विधायक गोपाल शर्मा, डॉ.अरुण अग्रवाल, डॉ.संजीब पाटजोशी, आईपीएस, सुश्री रंजीता प्रियदर्शिनी एवं अभिषेक चौधरी द्वारा "पीरियड फ्रेंडली सीकर" अभियान को आगे बढ़ाने का सामूहिक आह्वान।
* महिला सशक्तिकरण, मासिक धर्म जागरूकता एवं सम्मानजनक कार्यस्थलों के निर्माण का संदेश।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!