भीनासर/बीकानेर (मुकेश रामावत): पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूलों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित कर उन्हें प्रकृति से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूल प्रशासन द्वारा सभी विद्यार्थियों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूना यादव ने बच्चों को पौधों की देखभाल करने, नियमित पानी देने और उन्हें बड़ा करने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्या ने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी परवरिश करना भी उतना ही जरूरी है। जब हर बच्चा एक पेड़ की जिम्मेदारी लेगा तभी हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण सुरक्षित होगा। इस अभियान का मकसद बच्चों में छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि बच्चे अगर आज से प्रकृति को समझेंगे तो आने वाले समय में एक हरा-भरा समाज तैयार होगा। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्टाफ ने भी बच्चों के साथ मिलकर पौधों के महत्व पर चर्चा की।
हर बच्चा एक पेड़ अपनाए: भीनासर के राजकीय जवाहर स्कूल में पर्यावरण जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए गए पौधे
By -
July 18, 2026
0
Tags: