बीएसएनएल कर्मचारियों का हल्ला बोल: लंबित मांगों को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बीएसएनएलईयू, एआईबीडीपीए और बीएसएनएल सीसीडब्ल्यूएफ की बीएसएनएल कोऑर्डिनेशन कमेटी ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर बीकानेर महाप्रबंधक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीएमडी के नाम जीएम को ज्ञापन सौंपा और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। परिमंडल अध्यक्ष कमल सिंह गोहिल ने बताया कि बीएसएनएल एम्प्लॉइज यूनियन अब आरपार की लड़ाई के मूड में है। चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया गया है। इसका मकसद नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के वर्षों से लंबित मुद्दों की ओर सरकार और प्रबंधन का ध्यान खींचना है। जिलाध्यक्ष गुलाम हुसैन ने बताया कि कर्मचारी करीब 15 साल से पेंडिंग तीसरे वेतन संशोधन, वेतन समझौते, पदोन्नति नीति में सुधार, भत्तों और सुविधाओं में संशोधन, सेवानिवृत्ति लाभ बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सभी कैडरों में एलआईसीई परीक्षा, कश्मीर घाटी भत्ता लागू करना, पेंडिंग महंगाई भत्ते का भुगतान, स्थानांतरण नीति में बदलाव, कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की छंटनी रोकना और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करना भी मांगों में शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि प्रबंधन ने कई बार मांगों को जायज मानकर समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में निराशा है। यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!