पांच दशक का विधायी अनुभव सम्मानित: राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव में बीकानेर के डॉ. बीडी कल्ला होंगे सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव में बीकानेर का नाम भी गूंजेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम से पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.बीडी कल्ला को वरिष्ठ विधायक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति इस सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे। डॉ.कल्ला उन गिने-चुने विधायकों में शामिल हैं, जिन्हें विधानसभा में पांच दशक से अधिक समय तक सेवा देने का अनुभव है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्हें राज्य विधानसभा द्वारा कई बार सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान भी मिल चुका है। अमृत महोत्सव के तहत राज्य विधानसभा में पिछले 75 वर्षों में पारित 23 महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। इस दौरान वरिष्ठ विधायकों और पूर्व विधायकों को अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। 
बीकानेर के लिए गर्व की बात यह है कि राजस्थान अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 1964 पर डॉ.बीडी कल्ला अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शिक्षा मंत्री के रूप में इस अधिनियम को लागू करने में उनकी अहम भूमिका रही है। डॉ.कल्ला के इस सम्मान पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और अन्य संगठनों ने उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि डॉ.कल्ला ने हमेशा विधानसभा में बीकानेर के मुद्दों को मजबूती से उठाया और शहर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!