*पीबीएम में फिर प्रसूता की मौत: 40 दिन तक चला इलाज, कमला नामक महिला की हुई मृत्यु, प्राचार्य ने बताई गंभीरता

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): एसपी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल में एक बार फिर प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती प्रसूता कमला का करीब 40 दिन से इलाज चल रहा था। एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसूता की स्थिति बेहद गंभीर थी। इसी कारण उसे लंबे समय तक अस्पताल में उपचार दिया गया। प्रसूता कमला के निधन के बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को पूरी जानकारी दी है। प्राचार्य ने बताया कि मरीज की बीमारी और उपचार प्रक्रिया को लेकर सभी तथ्य सामने रखे गए हैं।
पीबीएम अस्पताल में हाल के दिनों में प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!