कोटपूतली (ईशाक खान): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर शुक्रवार को विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी के प्रांत जनजाति प्रमुख अभिषेक मीणा ने कहा कि विद्यार्थी कल का नहीं, बल्कि आज का नागरिक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मीणा ने एबीवीपी की 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का स्मरण कराते हुए कहा कि परिषद् ने हमेशा राष्ट्रहित, छात्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखा है। परिषद् के नेतृत्व निर्माण की परंपरा, आंदोलनों और सेवा कार्यों ने देश को एक नई दिशा दी है। विशिष्ठ वक्ता समाजसेवी लक्ष्मण मीणा ने सामाजिक सुधार और समरसता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रसार, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक और संस्कारित युवा ही सशक्त और विकसित भारत का मुख्य आधार हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक सचिन भरगड़ ने संगठन के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद् अपने 78 वर्षों के सफर में विद्यार्थियों के बीच ’ज्ञान, शील और एकता’ के भाव के साथ निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्राध्यापक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें व एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने आयोजित की विशेष संगोष्ठी
By -
July 10, 2026
0
Tags: