रोहित गोदारा के मकान तोड़ने से पुलिस का कोई लेना-देना नहीं: बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान का बड़ा बयान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान को रातों रात तोड़े जाने के मामले में बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान ने साफ तौर पर कहा है कि इस कार्रवाई में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। आईजी ओमप्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोहित गोदारा के मकान को तोड़ने की घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है, लेकिन इस पूरे मामले में राजस्थान पुलिस या बीकानेर रेंज पुलिस का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से भी इस तरह का कोई आदेश या कार्रवाई नहीं करवाई गई है। मामला किसने और क्यों अंजाम दिया, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आईजी ने कहा कि पुलिस इस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। अगर जांच में किसी आपराधिक साजिश या प्रतिद्वंद्वी गिरोह का हाथ सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीती रात लूणकरणसर इलाके में रोहित गोदारा का मकान ध्वस्त मिला था। घटना के बाद से ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं कि इसके पीछे पुलिस या प्रशासन का हाथ हो सकता है। आईजी के इस बयान के बाद अब पुलिस प्रशासन ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!