बीकानेर (मुकेश रामावत): मुरली संगीत कला केंद्र द्वारा किशोर कुमार की स्मृति में आयोजित होने वाला 'हुनर' सम्मान समारोह इस वर्ष जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा। तिथि जल्द घोषित होगी। संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने बताया कि समारोह का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच देना और उनके हुनर को प्रोत्साहित करना है। संगीत, चित्रकला, हस्तकला, मेहंदी, सिलाई, ब्यूटिशियन और कुकिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की खास आकर्षण किशोर कुमार नाइट और विविध कला प्रस्तुतियां रहेंगी। इसमें मीना आसोपा, सुनील बंठिया, अरुण अग्रवाल, डॉ.रेशमा वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
जुलाई अंत में सजेगा 'हुनर' का मंच: किशोर कुमार की स्मृति में मुरली संगीत कला केंद्र करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
By -
July 13, 2026
0
Tags: