बीकानेर (मुकेश रामावत): एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बेसिक पीजी कॉलेज के रामजी व्यास ने कहा कि लक्ष्य तय कर लगातार प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। समाजसेवी राजेश चुरा ने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और छात्रों से शिक्षा के साथ संस्कार व भारतीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित ने कठोर परिश्रम और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज व्यास ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज के भविष्य में निवेश है। कार्यक्रम में दिलीप गुप्ता, प्रकाश सामसूखा, नीरज जोशी, डीपी पचीसिया सहित कई पत्रकार, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन ज्योति रंगा ने किया।
मेहनत, संस्कार और समय प्रबंधन से बनता है उज्ज्वल भविष्य: प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
By -
July 13, 2026
0
Tags: