सहपाठी समूह ने नवागंतुक थाना अधिकारी का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): यहां के सामाजिक संगठन रामचंद्र गोयनका स्कूल पूर्व सहपाठी समूह की तरफ से मुकुंदगढ़ पुलिस थाना के नवागंतुक थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर का अभिनंदन किया गया। समूह की तरफ से शंकर लाल शर्मा, मुकेश पारीक, सुभाष चंद्र भूत एवं हुसैन खान ने मुकुंदगढ़ थाना परिसर में थाना अधिकारी थालौर का साफा एवं सुमन माल पहनाकर स्वागत कर पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समूह के सदस्यों की तरफ से थाना अधिकारी को डूंडलोद नगर पालिका क्षेत्र की कानून व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा डूंडलोद नगर पालिका क्षेत्र में रात्रि में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। थानाधिकारी ने समूह का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र के कानून व्यवस्था से जुड़ी सभी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!