बिरला स्कूल डे विंग जूनियर में अंग्रेजी कविता पाठ गतिविधि का किया गया आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल कनिष्ठ वर्ग (डे विंग जूनियर) में अंग्रेजी कविता पाठ गतिविधि का आयोजन किया गया। श्रीमती रुचिका शर्मा के निर्देशन में 47 नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी ओजस्वी वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बुपन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की बुद्धि कुशाग्र होती है तथा उनमें नैतिक मूल्यों का विकास होता है, उन्हें अपने विचार रखने का मौका मिलता है। प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन की बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!