झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बैंक ऑफ़ बड़ौदा के फाउंडेशन डे के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख हेमराज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि उप क्षेत्रीय प्रमुख कपिल डी. अंतानी, डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार, एडीइओ राजेश हलवान, संस्थापन अधिकारी विक्रम शेखावत रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट वाईस प्रिंसिपल सीमा सूरा ने की। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के हेमराज अग्रवाल ने बताया कि हमारा बैंक वितीय सेवाओ के साथ साथ सामाजिक सरोकार के कार्यो में भी अग्रणी भूमिका समाज में निभाता है। डाइट वाइस प्रिंसिपल सीमा सूरा ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ग्रीन एनवायरमेंट के तहत वृक्षारोपण की पहल का स्वागत करते हुए पूरे टीम को डाइट का चयन फाउंडेशन डे के कार्यक्रम के लिए करने के लिए आभार व्यक्त किया।
डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार ने कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरेश सैनी ने वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत बैंक की विभिन्न योजनाओं, उत्पादों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विधि, विकास, अंजू सैनी, अंजू, सुरेंद्र, हितेन्द्र चोमल, श्रीराम, शशिकांत, जयप्रकाश, मनोज इंडोलिया
सहित डाइट स्टाफ एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी और डाइट के छात्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनो ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।