जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने की बजट घोषणाओं की समीक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा घोषणाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। डॉ.गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, विभागीय समन्वय बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में जिला परिषद के एसीईओ रामनिवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!