ग्रामीण सेवा शिविर में नाम शुद्धिकरण से खुला योजनाओं का रास्ता, लाभार्थी जोराराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में रानीवाड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत दईपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई। यहां निवासी जोराराम ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज अपने नाम की त्रुटि को ठीक कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड में गलत नाम दर्ज होने के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर प्रभारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की और राजस्व अभिलेखों में नाम का शुद्धिकरण कर सही नाम दर्ज करते हुए आदेश जारी कर दिया। नाम संशोधन के बाद अब जोराराम के लिए पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता साफ हो गया है। समस्या का मौके पर ही समाधान होने से जोराराम के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!