सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से देसु देवी को मिली आर्थिक सुरक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधाओं का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, जमाबंदी नकल, नामांतरण, सीमाज्ञान, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित अनेक आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में जसवंतपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तांतोल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्रीमती देसु देवी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित किया गया। योजना के तहत उनके पशुधन का 40 हजार रुपये का बीमा किया गया, जिससे पशुओं की आकस्मिक मृत्यु अथवा अन्य निर्धारित परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। देसु देवी ने बताया कि पशुपालन उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। बीमा योजना से पशुधन सुरक्षित होने के साथ भविष्य की आर्थिक चिंताओं में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। योजना से लाभान्वित होने पर देसु देवी ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!