निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी समिति निवाई में व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित स्वागत समारोह केवल औपचारिक सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यापारियों ने नवनियुक्त मंडी सचिव रामलाल जाट के समक्ष मंडी और व्यापार से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। स्वागत की मालाओं के बीच व्यापारियों ने साफ संदेश दिया कि अब उन्हें आश्वासनों से ज्यादा ठोस कार्रवाई की उम्मीद है। व्यापारियों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला एवं साफा पहनाकर मंडी सचिव का अभिनंदन किया और मंडी के विकास, सुविधाओं के विस्तार तथा व्यापारिक हितों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मंडी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए सचिव के कार्यकाल में मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और व्यापारियों की वर्षों से लंबित मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। हालांकि चर्चा के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि मंडी की असली परीक्षा स्वागत समारोह से नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान से होगी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, संरक्षक ताराचंद बोहरा, शिवप्रकाश पारीक, दीपक गुप्ता, पूर्व सचिव कमल किशोर सोनी, बुद्धराम चौधरी, सुरेंद्र बेनीवाल, राजेश जैन, श्रीराम यादव, सुशील गिंदोड़ी, सोनू जैन सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
मालाओं में घिरी मंडी की मुश्किलें: स्वागत के बीच व्यापारियों ने नए सचिव के सामने खोला समस्याओं का पिटारा
By -
July 17, 2026
0
Tags: