लोकसभा में गूंजा इस्लामपुर नाम परिवर्तन का मुद्दा: सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने उठाई जनभावनाओं की आवाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


नई दिल्ली/झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत झुंझुनूं जिले के ग्राम इस्लामपुर के नाम परिवर्तन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राजस्थान सरकार ने जिला कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है, लेकिन किसी भी गांव का नाम परिवर्तन केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि स्थानीय निवासियों की पहचान, राजस्व अभिलेखों और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करने वाला विषय है। सांसद ने कहा कि इस प्रस्ताव को लेकर ग्रामवासी आंदोलनरत हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि किसी भी निर्णय से पहले सभी वैधानिक एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया जाए तथा ग्राम सभा के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर स्थानीय निवासियों की राय और सहमति प्राप्त की जाए। बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी कर किसी गांव का नाम परिवर्तन करना संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्राम सभा की अनुशंसा और स्थानीय लोगों की सहमति सुनिश्चित किए बिना ग्राम इस्लामपुर का नाम परिवर्तन किसी भी स्थिति में नहीं किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!