बहरोड़: डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब बहरोड केसरी ने डॉक्टर्स का सम्मान करते हुए डॉक्टर डे मनाया। नॉमिनेशन कमेटी अध्यक्ष लायन महेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारा क्लब डॉक्टर्स डे पर प्रतिवर्ष सभी डॉक्टर्स का सम्मान करके उन्हें गौरवान्वित महसूस करवाते हैं, जिससे ये पीड़ित मानवता के प्रति अपना पूरा सहयोग देते हैं।
लायंस क्लब बहरोड केसरी के अध्यक्ष ला.अरविंद यादव ने बताया कि हमारा केसरी परिवार सदैव इस प्रकार की गतिविधियों को बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न करवाते हैं, जिससे सम्मानित व्यक्ति समाज के क्षेत्र में और भी अधिक कार्य कर पाता है। नव निर्वाचित रीजन चेयरपर्सन लायन ललित शर्मा ने बताया कि केसरी क्लब हमारा होम क्लब है और हमेशा से बहुत अच्छी-अच्छी गतिविधियों में अग्रणी रहकर कार्य करता है। मैं रीजन चेयर पर्सन होने के नाते यह कहना चाहता हूं कि हमारे रीजन के सभी क्लब इस बार हमारे प्रांतपाल लायन डॉ.आशुतोष वशिष्ठ जी के निर्देशन में एक से एक बढ़-चढ़कर गतिविधियों में भाग लेंगे और सदैव रीजन को अग्रणी बनाए रखेंगे। नवनिर्वाचित जॉन चेयरपर्सन लायन ब्रजराज चौहान ने बताया कि हमारे जोन में बहरोड के सभी क्लब आते हैं तथा केसरी उनमें से एक है, जो अच्छी से अच्छी गतिविधियां सदैव करता रहता है केसरी परिवार को हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस कार्यक्रम में लगभग 36 डॉक्टर का सम्मान किया गया, जिसमें उन्हें प्रमाण पत्र एवं पैन भेंट किया गया तथा अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी डॉक्टर ने लायंस क्लब बहरोड केसरी का आभार व्यक्त किया कि आप समय-समय पर हमें गौरवान्वित करते रहते हैं और आपके क्लब को हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस कार्यक्रम में लायन महेंद्र शर्मा, लायन ललित शर्मा, लायन अरविंद यादव, लायन ब्रजराज चौहान, लायन पवन शर्मा, लायन विजय गोयल, लायन अमित शर्मा, लायन संदीप यादव, लायन बालकिशन वर्मा, लायन कुलदीप अग्रवाल, लायन सौरव गौड़ तथा अन्य लायन साथी उपस्थित रहे।