मंथन स्पेशल स्कूल में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंथन स्पेशल स्कूल में बुधवार को ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय के पुनः प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ सरस्वती की आराधना के साथ नव प्रवेशित छात्र छात्राओं एवं ग्रीष्मावकाश के बाद वापस आये छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्कूल पुनः आकर बच्चे बहुत उत्साहित व प्रसन्न नज़र आए। वहीं लायंस क्लब बहरोड़ ‘केसरी’ के उपाध्यक्ष डॉ.सौरभ गौड़ की माताजी स्व.श्रीमती मधु गौड़ की जयंती के उपलक्ष्य में उनके द्वारा बच्चों को स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। तत्पश्चात मंथन पदाधिकारियों द्वारा क्लब के सभी सदस्यों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया व क्लब की इस नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन ललित शर्मा, ज़ोन चेयरपर्सन बृजराज चौहान, लायंस क्लब बहरोड़ केसरी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद यादव, सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महेंद्र शर्मा, बालकृष्ण वर्मा, अमित कुमार, महिपाल, मंथन संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी, सचिव डॉ.सविता गोस्वामी विशेष शिक्षक अंकित सैन, शालिनी शर्मा, पायल कुमारी, अमित, देव गोयल सहित बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!