1100 कलश यात्रा के साथ निकला भक्ति का सैलाब, विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (ईशाक खान): कांसली स्थित हीरामल बाबा मंदिर में बुधवार को आयोजित 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनी। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों ने बताया कि भंडारे के लिए 135 मण सामग्री का उपयोग किया गया। इसमें 51 मण आटा, 40 मण खांड, 7.5 मण घी, 7.5 मण मावा, 13 मण दूध, 100 किलो काजू, 50 किलो किशमिश, 50 किलो चिरौंजी सहित अन्य सामग्री शामिल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल रहा तथा आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोनाराम गुरुजी, रामरतन यादव, रामशरण गुर्जर, राजेश यादव, सुनील कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, अमित कुमार जांगिड़ सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!