राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर श्री श्याम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सकों के सम्मान का भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर श्री श्याम हॉस्पिटल कोटपूतली, कोटपूतली इमेजिंग सेंटर एवं एब्सलूट पैथ लैब की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सकों के सम्मान को समर्पित एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः" के मूल मंत्र पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा समाज और चिकित्सकों के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5 बजे श्री श्याम हॉस्पिटल परिसर से "रन एंड वॉक – एक दौड़ स्वास्थ्य के लिए" के साथ हुआ। प्रतिभागियों का पंजीकरण कर उन्हें टी-शर्ट, कैप एवं हेल्थ किट प्रदान की गई। दौड़ के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा "चाय पर चर्चा" के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित डीएसपी लक्ष्मी जी एवं एसएचओ राजेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नियमित व्यायाम एवं जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीवाईएसपी लक्ष्मी सुथार, सीएमएचओ डॉ.आशीष शेखावत तथा एसएचओ राजेश शर्मा उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ.आशीष शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं तथा इस प्रकार के आयोजन समाज और चिकित्सकों के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता शंकर लाल कसाना, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष योगेश शरण बंसल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, एडवोकेट अशोक बंसल, दयाराम कसाना, अग्रवाल समाज समिति के मीडिया प्रभारी हेमन्त मोरीजावाला, एडवोकेट मनोज अग्रवाल, श्री जय सिंह गौशाला अध्यक्ष राजेश सवाईका, प्रदीप अग्रवाल, मानव कल्याण सेवा समिति से ओमप्रकाश स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.रतिराम यादव, डॉ.ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ.केएम गुप्ता, डॉ.केएल मीणा, डॉ.निधि जैन, डॉ.अश्वनी गोयल, डॉ.अनिल यादव, डॉ.अभिमन्यु यादव, डॉ.मृदुल गुप्ता, डॉ.करिश्मा कीना सहित श्री श्याम हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!