रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): ग्राम पंचायत गांग मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रार्थी भोमाराम ने बताया कि उनका नाम राजस्व रिकॉर्ड में गलत अंकित था, जिस पर शिविर प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय कार्मिकों को नाम शुद्धि हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात् संबंधित विभाग के कार्मिकों द्वारा दस्तावेजों की जाँच के बाद नाम शुद्धि कर संशोधित जमाबंदी उन्हे मौके पर उपलब्ध करवाई गई। भोमाराम ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रभावी माध्यम बन रहें।
सफलता की कहानी: राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धि प्रकरण का त्वरित निस्तारण, भोमाराम को मिली बड़ी राहत
By -
July 07, 2026
0
Tags: