जानवी-विकास के विवाह उपलक्ष में रानीवाड़ा माहेश्वरी समाज को ₹1.21 लाख का सहयोग, अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): समाज सेवा एवं सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए तारापुर निवासी समाजसेवी कांतिलाल गोरधनदास चांडक ने रानीवाड़ा माहेश्वरी समाज को ₹1,21,000 की सहयोग राशि भेंट की। यह सहयोग राशि रानीवाड़ा के जेपी जनरल परिवार के श्रीमती उर्मिला देवी एवं लेखराज मुहता की सुपुत्री जानवी के विवाह के शुभ अवसर पर प्रदान की गई। जानवी का विवाह आणंद में तारापुर निवासी श्रीमती मनीषा बेन एवं श्री कांतिलाल चांडक के सुपुत्र विकास के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह जैसे मांगलिक अवसर को समाजहित से जोड़ते हुए श्री कांतिलाल गोरधनदास चांडक ने रानीवाड़ा माहेश्वरी समाज के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए ₹1,21,000 की राशि समर्पित की। यह सहयोग राशि रानीवाड़ा माहेश्वरी समाज के तहसील अध्यक्ष मदन माहेश्वरी को उनके हाथों सुपुर्द की गई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मदन माहेश्वरी ने समाज की ओर से श्री कांतिलाल गोरधनदास चांडक का अभिनंदन पत्र भेंटकर उनका बहुमान किया तथा समाज के प्रति उनके उदार सहयोग और सेवाभाव की सराहना की। मदन माहेश्वरी ने कहा कि समाज के भामाशाहों का इस प्रकार का सहयोग समाज की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी समाजजन इसी प्रकार समाजहित में सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने भी चांडक परिवार के इस प्रेरणादायी योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया। सभी ने नवविवाहित दंपती जानवी एवं विकास को सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं अर्पित कीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!