रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): गुरुवार को रानीवाड़ा के बालाजी कॉम्प्लेक्स, सांचौर बायपास रोड पर गुरुकृपा 'श्री खेतेश्वर ई-बाईक' शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़गांव ठाकुर मानवेन्द्र देव देवड़ा एवं गंगा धाम वासाडा, सिरोही के पूज्य संत श्री विजय योगी जी महाराज के कर-कमलों से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। संत विजय योगी जी महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि पेट्रोल-डीजल से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य का समाधान हैं। मुख्य अतिथि ठाकुर मानवेन्द्र देव देवड़ा ने 'पॉल्यूशन टू सॉल्यूशन' की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई में ई-बाईक आम आदमी के लिए वरदान साबित होगी। शुभारंभ अवसर पर ई-बाईक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 48000/- रुपये रखी गई है। पहले 50 ग्राहकों की एडवांस बुकिंग पर 5 लाख रुपये तक का एक्सीडेंट बीमा, सभी आवश्यक एसेसरीज फ्री तथा इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, किचन सेट और आईएसआई मार्क हेलमेट उपहार स्वरूप दिया जा रहा है। श्री खेतेश्वर ई-बाईक आर.टी.ओ रजिस्टर्ड हाईस्पीड वाहन है, जो फुल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज, 250 किलो भार क्षमता, रिवर्स गियर सिस्टम, डिजिटल मीटर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एंटी-थेफ्ट अलार्म और जीरो मेंटेनेंस के साथ उपलब्ध है। शोरूम संचालक पुरोहित जयंतिलाल और किरण पुरोहित ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख बैंकों से आसान किश्तों में फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है और न्यूनतम डाउन पेमेंट पर ई-बाईक घर ले जा सकते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य "ई-बाईक अपनाएं, पर्यावरण को बचाएं" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
रानीवाड़ा में 'श्री खेतेश्वर ई-बाईक' का भव्य शुभारंभ, संत-ठाकुर के सान्निध्य में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
By -
July 03, 2026
0
Tags: