जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा को शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने दी बधाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


देपालपुर (श्रीराम इंदौरिया): इंदौर जिले के नवागत जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष सोहनलाल परमार, उत्कृष्ट विद्यालय देपालपुर की प्राचार्य श्रीमती सपना सिंह भदौरिया, हाई स्कूल चांदेर के प्राचार्य योगेंद्र गीते, सत्यनारायण मंडलोई पूर्व प्राचार्य हातोद, नितिन शर्मा, गिरीश तेजवानी शामिल थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर सोहन लाल परमार ने जिले के शिक्षकों, अध्यापक संवर्ग की विभिन्न समस्यासो के साथ साथ शिक्षा विभाग के संबंध में चर्चा की। मल्होत्रा ने आश्वस्त किया कि शिक्षा से संबंधित जो भी समस्या है, उसका उचित निराकरण किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!