जयपुर में टोंक के कराटे खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): जयपुर में आयोजित ऑल राजस्थान कराटे चैंपियनशिप में टोंक जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। जिले के छह खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता जयपुर के विद्याधर नगर स्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा परिसर में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के 15 जिलों से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टोंक जिला सचिव खुशीराम पीटीआई जीवली ने बताया कि जिले के सभी छह खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में-20 किलोग्राम भार वर्ग में स्निग्धा वसिष्ठ ने रजत पदक जीता। वहीं 30 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में भावना चौधरी ने रजत पदक तथा -47 किलोग्राम भार वर्ग में आस्था चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में +30 किलोग्राम भार वर्ग में भूपेंद्र चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा -50 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित गुर्जर ने रजत पदक और -52 किलोग्राम भार वर्ग में विनय प्रजापत ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के बाद सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवारों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!