गांव-गांव तक पहुंचेगा भारतीय किसान संघ, जिला बैठक में संगठन विस्तार का बिगुल

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): भारतीय किसान संघ की जिला मासिक बैठक गुरुवार को कृषि उपज मंडी समिति टोंक में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, भगवान बलराम एवं संगठन के प्रेरणास्रोत एवं संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष रमेश चंद जाट ने ग्राम इकाइयों के गठन, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा आगामी जिला एवं तहसील स्तरीय बैठकों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व प्रांत मंत्री प्रभाकर शर्मा, संभाग अध्यक्ष पोखर लाल जाट एवं प्रांतीय प्रतिनिधि रामस्वरूप धाकड़ के मार्गदर्शन में प्रत्येक तहसील में संगठन को मजबूत बनाने और ग्राम स्तर तक किसान संघ की सक्रिय इकाइयों के गठन का संकल्प लिया गया। जिला मंत्री विनय सिंह ताखर ने किसानों की प्रमुख समस्याओं—फसल बीमा, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ, पशुपालन, प्राकृतिक खेती तथा किसान हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा करते हुए कई पदाधिकारियों को तहसील प्रभारी की नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के सफल एवं समयबद्ध आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवकरण जाट, प्रभुलाल मीणा, जिला सहमंत्री रामगोपाल रोलानिया, शेर सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल, युवा प्रमुख भगवान प्रजापत, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूरजकरण, केदार नारायण, तहसील अध्यक्ष मूलसिंह सोलंकी, जगदीश घटाला, तहसील मंत्री लक्ष्मी नारायण, कन्हैया लाल गुर्जर, युवा कार्यकर्ता रामस्वरूप चौधरी, धनराज गुर्जर, मनराज प्रजापत, रामनारायण, शंकर लाल चौधरी, भंवरलाल चौधरी, रामप्रसाद जाट सहित ग्राम इकाइयों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!