अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, निवाई के तत्वावधान में शुक्रवार को डॉ.केएन मोदी यूनिवर्सिटी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिनेश कुमार जुलथरिया तथा तालुका विधिक सेवा समिति, निवाई की अध्यक्ष श्रीमती सृष्टि चौधरी (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार किया गया। मुख्य वक्ता पैनल अधिवक्ता कोशल किशोर जाट ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय न्याय प्रणाली, नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करना विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में पीएलवी केदार मल बैरवा, न्यायिक कर्मचारी राजेश मीणा, विधि विभाग के प्राध्यापक डॉ.दिनेश बैरवा, दामिनी सक्सेना, सुरभि सिंह, अभिषेक नारायण, भरत शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!