प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं का कराया अभिषेक

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली: कस्बे में मदनपुर मार्ग पर बनाए गए मंदिर में करवाई जा रही शिव परिवार, चौथ माता एवं हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान शनिवार को पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं का अभिषेक करवाया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि पंडित रामनिवास शर्मा गीजगढ़ वाले, हरीश शर्मा सूरौठ, धर्मेन्द्र शर्मा, कजोड़ शर्मा और जितेंद्र पंचोली आदि ने दुग्ध, घी, दही और शहद से शिव परिवार, चौथ माता एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं का अभिषेक किया। अभिषेक कार्यक्रम में युवराज सिंह, सीमा, हेमराज, शुभम, जुगल आदि ने शिरकत की। इसके पश्चात दैनिक हवन व फलाधिवास एवं न्यास किया गया, जिसमें बाबडी पट्टी के सभी लोगों ने भाग लिया। बताया गया कि सूरौठ कस्बे की बाबडी पट्टी निवासी रघुनाथी बाई मीणा की ओर से यहां मदनपुर मार्ग पर शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!