नारायणपुर: कस्बे के मानसरोवर जोहड़ सड़क पर रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में क्रेशर की रोड़ी भरी हुई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रॉली सड़क पर पलट खा गई। हादसे में ना कोई सवार था, ना ही कोई जनहानि हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पलटने से ट्रॉली में भरी रोड़ी सड़क पर बिखर गई थी, जिसे बाद में हटवाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड और अनियंत्रित वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद इस तरह के हादसे हो रहे हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि अभियान को और सख्त किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
अनियंत्रित होकर क्रेशर की रोड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मौके पर पहुंची पुलिस
By -
July 06, 2026
0
Tags: