मिलावटखोरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, पतंजलि डेयरी पर छापा; दूध सहित खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

AYUSH ANTIMA
By -
0



टोंक (लालचंद माली): राज्य सरकार के 'शुद्ध आहार–मिलावट पर वार' अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को सोहेला स्थित एक पतंजलि डेयरी पर औचक कार्रवाई करते हुए दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन गुर्जर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी में उपलब्ध दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलेभर में अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार से दूर रहने की चेतावनी भी दी है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!