लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने सरकारी जिला अस्पताल में चिकित्सक दिवस पर किया डॉक्टरों का सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0

लक्ष्मणगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को सरकारी जिला अस्पताल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुँचकर जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अटल भास्कर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.संजय सैनी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.विमल भूरिया सहित अस्पताल के चिकित्सकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, सुनील कुमार माली, महेश कुमावत, पूर्व पार्षद सुभाष पारीक सहित सरकारी जिला अस्पताल के चिकित्सक, चिकित्सा कर्मचारी एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!