चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के सनातन आश्रम स्थित महालक्ष्मी धाम का वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ 4 जुलाई से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन धार्मिक वातावरण, मंत्रोच्चार और भजन की रसधारा से भरा होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सनातन आश्रम विकास समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई व सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। जानकारी देते हुए समिति के तेज प्रकाश सोनी व गिरधर गोपाल महमियां ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरुआत शनिवार, 4 जुलाई को सुबह 9:15 बजे गणेश पूजन से होगी, जिसके बाद दोपहर 3:15 बजे से संगीतमय हनुमत ज्योति मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन रविवार , 5 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे से संगीतमय श्याम ज्योति पाठ का विशेष आयोजन होगा। सोमवार 6 जुलाई कार्यक्रम का मुख्य दिन रहेगा। इस दिन सुबह 9:15 बजे महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के बाद 10:15 बजे महाआरती संपन्न होगी और फिर सुबह 11:15 बजे से भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाड़ी और उनके सहयोगी सदस्य, भगवत जन परिवार एवं सनातन आश्रम विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। बैठक में पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, महेंद्र बदनगडिया, नगेंद्र शर्मा निकुंज, बालकृष्ण चौरासिया, रामनिवास जांगिड़, महेन्द्र सिंह रणवा, यादव प्रसाद शर्मा, महेश चंद शर्मा, राजीव व्यास, राजेन्द्र शर्मा, रत्तीराम राजोतिया, सज्जन कुमार, महेंद्र सैनी, देवीदत्त शर्मा, मातूराम महर्षी सहित अन्य मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ लें।
महालक्ष्मी धाम चिड़ावा में वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन 4 से 6 जुलाई तक
By -
July 01, 2026
0
Tags: