मन की बात कार्यक्रम में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम रहा नोखा विधानसभा

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा/बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आयोजन में नोखा विधानसभा ने लगातार दूसरी बार पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर संगठनात्मक कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई के नेतृत्व में नोखा शहर, नोखा देहात, जांगलू, पांचू एवं मूकाम मंडलों के शत-प्रतिशत बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी गतिविधियों का समयबद्ध पंजीकरण एवं ऑनलाइन अपलोड भी किया गया। नोखा शहर प्रभारी कोजूराम सारस्वत ने बताया कि यह उपलब्धि बिहारी लाल बिश्नोई के प्रभावी नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नोखा विधानसभा लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बना रही है। इस उपलब्धि पर सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सारस्वत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की टीम भावना और सक्रिय भागीदारी के कारण ही नोखा विधानसभा लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!