*ड्रोन से हथियार तस्करी के फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए अवैध हथियार और कारतूस तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आदतन अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, खाजुवाला के भारत-पाक बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए तस्करी करने के आरोप में पंजाब निवासी करण और अबोहर पंजाब निवासी गुरकीरत पुत्र बख्शीस काफी लंबे समय से फरार हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!