सेवा ही धर्म के संकल्प के साथ मनेगा विप्र सेना का स्थापना दिवस: बीकानेर में गौ सेवा और महाआरती का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): विप्र सेना अपना स्थापना दिवस इस वर्ष "प्रदेशव्यापी सेवा एवं संस्कार अभियान" के रूप में मनाएगी। संगठन का उद्देश्य सेवा, संस्कार, सामाजिक समर्पण और संगठन विस्तार को समर्पित रखना है। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.मेघना शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को प्रदेशभर में मंदिरों और मठों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। साथ ही गौशालाओं में गौ-सेवा व चारा वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, वृद्धाश्रम और अनाथालयों में भोजन व सामग्री वितरण, पौधारोपण और संतों, पुजारियों, वरिष्ठजनों, सैनिक परिवारों व समाजसेवियों का सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे।
विप्र सेना राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय प्रमुख पंडित सुनील तिवाड़ी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सर्वेश शरण जोशी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। बीकानेर संभाग अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय ने जानकारी दी कि बीकानेर इकाई द्वारा सुबह 9 बजे मुरलीधर गोचर भूमि में गौ सेवा की जाएगी। शाम 6 बजे बिन्याणी चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में मंगल महाआरती का आयोजन होगा।
संभाग प्रभारी पवन कुमार सारस्वत ने कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है। इस आयोजन में धर्मेंद्र सारस्वत, रविन्द्र जाजड़ा, प्रदेश प्रवक्ता रामोवतार उपाध्याय, इंद्र कुमार शर्मा, महादेव और अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!