सफलता की कहानी: आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): सांचौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुथाना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्राम निवासी कालूसिंह ने बताया कि उन्हें स्वास्थय संबंधी समस्या के उपचार के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में उन्हें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया। लाभार्थी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी और उनके परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!