महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत सरला पाठशाला चिड़ावा की संचालिका अनिता पुनिया का हुआ सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, झुंझुनूं में आयोजित महिला वॉलंटियर्स सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में सरला पाठशाला, चिड़ावा की संचालिका अनिता पुनिया को महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने अनिता पुनिया को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में महिला वॉलंटियर्स एवं समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चयनित महिला वॉलंटियर्स का सम्मान किया गया तथा महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, महिला हेल्पलाइन और जनसहभागिता जैसे विषयों पर संवाद आयोजित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर अनिता पुनिया ने झुंझुनूं पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें महिला सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे भी समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!