पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार के शिक्षा (ग्रुप-2) विभाग ने पिलानी की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) सुमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। फिलहाल विभाग द्वारा जारी आदेश में निलंबन के कारणों या आरोपों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। अब इस मामले में शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी।
3/related/default