लोकेश मीणा सीनियर स्कूल के बने पीटीआई, संभाला कार्यभार

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली: सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में लोकेश मीणा ने बुधवार को शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा ने बुधवार को प्रातः 11:15 बजे स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर कार्यभार संभाला। जॉइनिंग कार्यक्रम के दौरान सूरौठ कस्बे के मूल निवासी शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा का उनके पिता सूरौठ के पूर्व सरपंच नादान मीणा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामनिवास मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा, जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, लाखन मीणा, करण मीना, विवेक मीणा आदि ने साफा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया एवं मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा का भी साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा ने बताया कि कक्षा प्रथम से 12वीं तक इसी स्कूल में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी। अब संयोग व ईश्वर की कृपा से उन्हें इसी स्कूल में सेवा कर छात्रों को शारीरिक शिक्षा के गुरों को सिखाने का मौका मिला है। शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा को श्री महावीर जी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से स्थानांतरित कर सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में लगाया है। इससे पहले विद्यालय के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र सिंह का प्रमोशन होने के कारण उन्हें अन्य जगह पर लगाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!